पांच दिवसीय रीजनल लेवल हैंडीक्राफ्ट एवं वोकेशनल ट्रेनिंग कोर्स आज से शुरू होगा

हरदोई- राजकीय इंटर कालेज स्थिति पण्डित श्रीराम वाजपेयी स्काउट भवन में आठ से बारह सितंबर तक रीजनल लेवल हैंडीक्राफ्ट एवं वोकेशनल ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन किया जाएगा जिसमे देश के उत्तरी रीजन के 12 प्रदेशों के स्काउट हिस्सा लेंगे।
इस सम्बंध में जिला मुख्यायुक्त वीके दुबे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड को हस्तकला, शिल्प और व्यवसायिक शिक्षा में दक्ष करना है। श्री दुबे ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उत्तरी रीजन के 12 प्रदेशों के स्काउट गाइड हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में हस्तकला प्रदर्शनी और मेला का आयोजन होगा जिसमें जिले के स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया है जिससे वे यहां आकर विभिन्न प्रांतों से आये स्काउट गाइडों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक ज्ञान प्राप्त कर सकें।