हस्तशिल्पी विपणन प्रोत्साहन के रूप में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र देगा दस हजार रूपए

असिस्टेंट कमिश्नर उद्योग कृते डिप्टी कमिश्नर उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आशीष गुप्ता ने बताया है कि हस्तशिल्पी पहचान पत्र धारक कोई भी हस्तशिल्पी अपने उत्पादों का स्टाल प्रदेश में आयोजित होने वाले विविध मेलों/ प्रर्दशनियों में लगाना चाहते है तो उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित मेलों / प्रदर्शनियों में प्रतिभाग करने के लिए शुल्क एवं यात्रा /माल भाड़ा व्यय के रूप में अधिकतम रू0. 10000 प्रति हस्तशिल्पी विपणन प्रोत्साहन के रूप में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के माध्यम से प्रदान किया जायेगा ।