कछौना (हरदोई)- थानाक्षेत्र कासिमपुर के गांव महमूदपुर धतिगड़ा निवासी ब्रजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका एकलौता पुत्र पुनीत 22 गुरुवार घर मे कपड़े साफ करके सुखाने के लिये छत पर डालने गया। छत पर पड़ी लोहे चादर में किसी तरह करेंट आ गया जिसकी चपेट आने से उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया । जिसे उपचार के लिये ट्रामासेन्टर लखनऊ ले गया । जहाँ गुरुवार की रात में ही उपचार के दौरान मौत हो गयी । यह भी बताया कि हेरवल महाविद्यालय में बीटीसी तृतीय सेमेस्टर का छात्र था । उसकी मौत से घर का चिराग ही बुझ गया ।अब एक पुत्री ऋचा है जो इण्टर की पढ़ाई कर रही है। शव घर आते ही कोहराम मच गया।