लोनार थाना क्षेत्र में तीन पर गैंगेस्टर लगा

शाहाबाद (हरदोई)- पुलिस ने तीन शातिर लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाल उमाशंकर उत्तम के अनुसार लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम विनायका अकबरपुर निवासी नवनीत दीक्षित उर्फ भूरा (22) नीलू जोशी (23) तथा हरपालपुर के तनफरा निवासी शिशुपाल (26) पर गैंग बनाकर लूटपाट करने, वाहन चोरी करने एवं नबर बदल कर वाहन बेंचने के मामलों में संलिप्त रहने के कारण कार्रवाई की गयी है। उन्होने बताया सभी आरोपी जेल में बंद हैं।