पानी से भरे गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव

             हरदोई- माधौगंज थाना क्षेत्र में बघोली रोड पर नहर पुल के बाई ओर गड्ढे में भरे पानी में एक युवक की लाश राहगीरो ने देखी जिसकी सुचना पुलिस को दी सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर सड़क किनारे रख कर आस पास के लोगो से जानकारी की लेकिन लाश की शिनाख्त नही हो सकी है।
            थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतयारपुर बघोली रोड नहर पुल के बाई और गड्ढे में भरे पानी में अज्ञात युवक का शव तैरता होने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी ।पुलिस टीम के साथ मोके पर पहुचे इस्पेक्टर सुरेन्द्र सोनकर एस आई जितेंद्र सिंह चौहान ने चौकी दार व् सिपाही धर्मराज की मदद से शव को  पानी से बाहर निकलवाया । शिनाख्त कराने के लिए शव को सड़क किनारे रख कर आने जाने वाले राहगीरो से जानकारी की लेकिन कोई पता नही चला । कुछ लोगो ने बताया कि दो दिन पूर्व शाम को यह ब्यक्ति गड्ढे के पानी में घुस रहा था । लोगो ने डॉट डपट कर वहाँ से भगा दिया । उसके बाद उसे किसी ने नही देखा । मंगलवार की सुबह गड्ढे में भरे पानी में लाश को उतराते देख पुलिस को सुचना दी थी । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा । शव की जमा तलाशी में उसकी पेंट की जेब से एक बनियान व् पीली पन्नी में दो चाभियां मिली अज्ञात युवक काली पेंट व् क्रीम कलर की बूंदी  दार शर्ट पहने हुए था ।