हरदोई- स्वाट टीम व शहर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।शातिर को देहात कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम इलाके से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया था।
कोतवाली देहात इलाके के मदारा निवासी प्रेमपाल पुत्र डोरीलाल को शहर कोतवाल दीपक सिंह व स्वाट टीम के प्रभारी आलोक सिंह ने कोतवाली देहात इलाके के माल गोदाम के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक यह गिरफ्तारी तब हुई जब वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लुधियाना से आया था।यह शातिर वहां प्रेम पुत्र दारी लाल निवासी मॉडल डाउन बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में आधार कार्ड बनवाकर रह रहा था।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि रात में अभियान चलाया गया था जिसमे पुलिस को यह सफलता मिल सकी।एसपी ने बताया कि इस शातिर ने वर्ष 2005 में धर्मेंद्र पुत्र ब्रजराज सिंह निवासी कंडाना की अपने 5 साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी और उसी हत्याकांड में यह फरार चल रहा था।एसपी ने बताया कि इसके विरुद्ध कई अन्य गंभीर मामले भी दर्ज है।