100 रूपए का तेल डलवाने पर 10 रूपए का फायदा, महीने भर में 5 लीटर तेल डलवाने पर एक लीटर का फायदा 

एचपी के पम्पों पर डिजिटल लेनदेन से बड़े फायदे - नवीन कुमार

बघौली चौराहे पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पम्पों पर डिजिटल पेमेण्ट करने को लेकर आवश्यक बैठक और ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राहकों को सीधे कम्पनी से फायदा पाने मिलने वाली स्कीमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान कई पम्पों के मैनजर और नाजुलमैन मौजूद रहे।

 

लखनऊ जोन के अन्तर्गत हिन्दुस्तान पेट्रोलियम द्वारा बघौली चैराहा पर क्षेत्रीय बिक्री प्रबन्धक नवीन कुमार द्वारा पम्प पर काम करने वाले मैनेजर और नाजुलमैनों की बैठक आहुत की गई। बैठक के दौरान एचपी रिफेल एप्प को डाउनलोड कर किसी भी एचपी के पम्प पर डिजिटल लेनदेन की विस्तार से जानकारी दी गई। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए पम्प पर काम कर रहे नाजुल मैनों को एक डिजिटल कार्ड दिया गया। सितम्बर-अक्टूबर में खास स्कीम का बताते हुए नवीन कुमार ने बताया कि एप्प डाउनलोड करने के बाद कार्ड को स्कैन कर कोई भी ग्राहक पहली बार 100 रूपए का तेल लेकर 10 रूपए  और 5लीटर तेल लेने पर एक लीटर अधिक तेल पाने और लगातार डिजिटल लेन-देन करने पर कई फायदे पा सकता है।

मुख्य प्रबन्धक मार्केटिंग अतुल गजभिए ने बताया कि यह स्कीम अभी लखनऊ जोन के अन्तर्गत आने वाले 14 जिलों में शुरू की गई है। इस योजना से ग्राहक और नाजुल मैन को सीधा लाभ देकर डिजिटल पेमेण्ट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पम्प पर नाजुल मैन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया गया उसको अलग-अलग श्रेणी में विशेष उपहार देने की योजना बताई। इस आयोजन में केदारनाथ फीलिंग स्टेशन कछौना, हमारा पम्प बघौली, अमित एफसी  sudhir awasthi और गुप्ता फीलिंग स्टेशन के मैनेजर व नाजुलमैन मौजूद रहे।