भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने सुरसा में की जनसभा

सुरसा विकास खंड के सुरसा स्थिति दयानंद इंटर कालेज में गुरुवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया । जिसमें सभा के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अंशुल वर्मा रहे । सभा का आयोजन सुरसा पूर्व प्रधान दिवाकर शर्मा और दयानन्द इंटर कालेज के प्रबंधक सुधाकर मिश्रा ने किया ।

सभा को संबोधित करते हुए अंशुल वर्मा ने कहा कि नवयुवक ही देश और समाज की रीढ़ हैं । युवाओं के बलबूते पर देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है । युवाओं को शिक्षा के साथ -साथ खेल पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सांसद ने विद्यालय की बाउंड्रीवॉल निर्माण और छात्रों के लिए खेल के सामान आदि सहयोग राशि दिलाने का भरोसा दिलाया।