240 लीटर कच्ची शराब बरामद और सात गिरफ्तार

हरदोई – जिला आबकारी अधिकारी श्री एम के गौतम के नेतृत्व में जनपद हरदोई के थाना बघौली अन्तर्गत ग्राम मुनीन्द्र पुरवा एवं थाना कछौना स्थित ग्राम तिलक नगर एवं लोनहरा एवं थाना माधोगंज स्थित बढईयनपुरवा मे आबकारी निरीक्षक सर्व श्री राम अवध सरोज , अनिल कुमार श्रीवास्तव ,अखिलेश बिहारी वर्मा द्वारा आबकारी स्टाफ के साथ दबिश दी गई । दबिश के दौरान कुल 240 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए कुल दस अभियोग पंजीकृत किए गए। मौके पर लगभग २००० किग्रा लहन नष्ट किया गया । मामले में विभिन्न ग्रामों से कुल सात अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और उन पर नियमानुसार कार्यवाई की गई।