कार की टक्कर से अधेड़ जख्मी, अस्पताल में मौत 

साइकिल से दूध देने मस्तीपुर गांव जा रहा था,  ग्रामीणों ने कार के ड्राइवर हुआ गाड़ी को कब्जे में लिया

 हरदोई- हरदोई बावन  रोड पर बिरसिंहपुर गांव के निकट पुलिया के पास तेज रफ्तार से जा रही कार ने टक्कर मार दी।जिससे साइकिल सवार अधेड़ जख्मी हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया परिजनों में कोहराम मचा है।
 लोनार थाना के बिरसिंहपुर निवासी राजेश हरपालपुर शनिवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर दूध देने मस्ती पुर गांव जा रहा था।इसी बीच रास्ते में गांव के निकट पुलिया के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी। राजेश को गंभीर रुप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।जिससे उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई शेषपाल ने बताया कि राजेश्वर  के एक पुत्र एक पुत्री है। ग्रामीणों ने कार ड्राइवर और गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया।