लोनार थाना क्षेत्र में एक युवक का शव दूसरे मकान में फांसी के फंदे पर लटकता मिला।मामले की जानकारी गेहूं निकालने का पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।
कोतवाली लोनार क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी बलवीर 30 पुत्र विजय दो भाइयों में दूसरे नंबर का है।उसके बंद पड़े दूसरे मकान में रविवार की सुबह फांसी के फंदे पर उसका शव लटकता पाया गया।बताया जाता है बलवीर का भाई मुकेश गेहूं लेने गया तो उसने भाई का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बलवीर की अभी शादी नहीं हुई थी परिजन घटना के पीछे के कारणों को नहीं बता पा रहे हैं।