उप कृषि निदेशक डा0 आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया है कि जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देशानुसार माह सितम्बर का आयोजित किया जाने वाला किसान दिवस 19 सितम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, करसुआग्रान्ट, विकास खण्ड टोडरपुर में आयोजित किया जायेगा। इस सन्दर्भ में उन्होने कहा कि जनपद के समस्त किसान भाई किसान दिवस पर आकर प्रतिभाग करे तथा किसान दिवस के अवसर पर सम्बन्धित विभागो के अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।