बेहंदर(हरदोई)- कासिमपुर क्षेत्र की औरामऊ निवासी राम कली उम्र 70 वर्ष पत्नी सेवक एक दिन पहले शाम को घर से शौच के लिए गांव के बाहर गई थी।वापस न आने पर उनके दोनों लड़के मुन्नू और छुन्नू उन्हें तलाश कर रहे थे। शनिवार गांव के बाहर तालाब में लोगों ने उनका शव को देखा तो सूचना दी । इस पर दोनों लड़को ने शव को बाहर निकल लिया और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पंचायत नामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।