एथनाल भरा हुआ टैंकर पलटने से चालक जख्मी अस्पताल भेजा गया

          मल्लावां (हरदोई)– बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर एथनाल भरा हुआ टैंकर पलटने से क्षेत्र मे हडकंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया और फायर ब्रिगेड की गाडी को मंगवायी है।
          मिली जानकारी के अनुसार हरदोई के हरियावां से ग्वालियर एथनाल भरकर टैंकर जा रहा था और कोतवाली क्षेत्र के गांव जरेरा के निकट अनियंत्रित होकर रोड के किनारे बीस फिट गहरी खाई में शनिवार की सुबह चार बजे पलट गया। जिसमें चालक मारूफ घायल हो गया और एथनाल का रिसाव होने लगा। घटना की जानकारी होते ही आस पास के गांवो में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा और फायर ब्रिगेड की गाडी मंगवाकर खडी करायी । कोतवाल ने फायर ब्रिगेड को निर्देशित कर बताया कि जब तक दूसरे टैंकर में एथनाल को नहीं पलटवाया जायेगा तब तक फायर ब्रिगेड को वहीं पर खडी रखी जायेगी ।