पत्नी की बहन से युवक को बात करना पड़ा महंगा, साढू ने भाइयों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई की

हरपालपुर- थाना क्षेत्र के बरनई गांव स्थित अपनी ससुराल आए एक युवक को अपनी पत्नी की विवाहिता बहन से बात करना महंगा पड़ गया। साढू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवक की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 सांड़ी थाना क्षेत्र के बरंडारी गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह 35 पुत्र चंद्रपाल सिंह शनिवार की शाम हरपालपुर थाना क्षेत्र के बरनई गांव में स्थित अपनी ससुराल आया था। वहॉ पहले से मौजूद उसके साढू राघवेंद्र उसके भाई अरविंद व राजवीर ने उसकी लाठी डंडों से जमकर धुनाई की। साढू का आरोप था कि वो अक्सर उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था। पत्नी से फोन पर बात करने से नाराज साढू ने भाइयो ने मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं युवक की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।