हरदोई -रूपापुर सवायजपुर मार्ग में मरकड़ा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसके पास से पचास हजार की नगदी लूट ली थी। जिसमें पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर दी थी। इसी बीच पुलिस ने दोनों लुटेरों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की उस नगदी बरामद कर ली है और दोनों लुटेरों को मेडिकल चेकअप के बाद जेल भेज दिया गया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने लोनार थाना के बाबरपुर नकटौरा निवासी जितेंद्र के साथ हुई लूट के मामले में खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की शाम को दो अज्ञात बदमाशों ने जितेंद्र की बाइक को रोककर पाली थाना के मरकड़ा गांव के पास मारपीट कर 50,हजार नगदी की लूट ली थी। इस मामले में शाहाबाद सीओ उमाशंकर उत्तम की अगुवाई में पाली पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने जब बदमाशों का पता लगाना शुरू किया। इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली भरखनी रोड पर दो संदिग्ध युवक खड़े हैं।
इस पर पुलिस ने पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।यहां से अवनीश कुमार उर्फ मोनू, इंद्रेश कुमार कुशवाहा निवासी ग्राम रूपापुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट की नगदी 21हजार 500 रूपए बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त की गई चाकू बरामद किया गया। जिस बाइक से घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार हुए थे।उसे बरामद किया गया।24 घंटे के अंदर लूट की वारदात का वर्कआउट करने में पाली एसओ गोपाल नारायण सिंह पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह सिपाही राजेंद्र सिंह, अमित कुमार, सुनील कुमार शामिल है। इनको एसपी ने नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।वहीं भविष्य में इसी तरह से आगे भी वर्कआउट करने के लिए कहा गया।