हादसे में बाइक सवार घायल लखनऊ रिफर 

हरदोई– बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा धीरा निबासी विपुल कुमार सिंह 35 शाम को सकाहा के पास बने ढावा पर किसी दोस्त द्वारा दी गई दावत खाने गए थे वापस आते समय करीब 8 बजे रात में सकाहा पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी और वह वहीँ पर बेहोश होकर गिर गए कुछ देर बाद गांव का एक व्यक्ति उधर से गुजरा और घायल को पहचान कर परिवारीजनों को सूचना दी परिवारीजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे जहां हालत गंभीर होने के कारण घायल को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है।