हरदोई- मानसिक रूप से परेशान एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कक्षा 11 का छात्र था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर क्षेत्र के माधोपुर निवासी अवनेश 18 पुत्र विजय सिंह जो कक्षा 11 का छात्र था बीती रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर वाले उठे तो उन्हें जानकारी हुई। मृतक के पिता ने बताया कि कुछ दिन से अवनेश परेशान रहता था जरा जरा सी बात पर वह नाराज हो जाता था इसको देखते हुए उसका इलाज भी चल रहा था। पिता ने बताया कि कल रात देर तक वह पड़ता रहा और फिर सो गया। आज सुबह जब उसके कमरे में घर वाले गए तो उसे फांसी पर लटकता देखा। घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।