गाजे बाजे के साथ निकली शिव बारात शोभायात्रा

            शाहाबाद (हरदोई) – बाल रामलीला कमेटी की शिव बारात शोभायात्रा शनिवार की रात्रि कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गयी। जिसे देखने के सड़कों पर भारी भीड उमडी। शोभा यात्रा में देवी देवताओं की झांकियां एवं नर्तकी यों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
       बाल रामलीला चौक की शिव बारात शोभायात्रा का  पालिका परिषद कार्यालय से शुभारंभ हुआ। यहां पर रामलीला कमेटी के संरक्षक डॉ मुरारी लाल गुप्त ने आरती के बाद शोभा यात्रा को रवाना किया।शोभायात्रा कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, घास मंडी, आरपीएम इंटर कॉलेज, सदर बाजार, घंटाघर, चौक एवं सरदार गंज होते हुए सीधे मोहल्ला कटरा पहुंची। जहां पर शोभायात्रा का समापन किया गया ।  शोभा यात्रा को देखने के लिए देर रात तक सड़कों पर भारी भीड़ बनी रही । शोभा यात्रा में देवी देवताओं की मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।  जिसमें भगवान शिव, यमराज और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
      शोभा यात्रा का तमाम स्थानों पर आरती पूजन के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में संरक्षक नलिन गुप्ता उर्फ डब्ल्यू, अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता, संस्थापक राजेश बाबू वर्मा, महामंत्री वासु वर्मा, संयोजक ज्ञानेंद्र अवस्थी, भगवान शरण वर्मा, डा मनीष शर्मा, विनोद गुप्ता,योगेश गुप्ता भैय्यन, सुमत अग्रवाल सहित रमाकांत मिश्र, अभय सिंह वर्मा , कन्हैया द्विवेदी, ओम देव दीक्षित, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।