डांसिंग ऑडिशन में बच्चों ने बिखेरा जलवा

               हरदोई- 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय हरदोई मेला 2018 में डांसिंग प्रतियोगिता का द्वितीय चरण का ऑडिशन महेंद्र प्लाजा में किया गया।जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं से निर्णायकों का मन मोहा। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखकर निर्णायकों को प्रतिभागियों के चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
                 कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वोदय आश्रम से उर्मिला श्रीवास्तव, निर्मला नर्सिंग होम से डॉ0 मंजू गुप्ता, बाल विद्या भवन उप प्रधानाचार्य कनुप्रिया सिंह ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डांस प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राइमरी वर्ग में हरदी तिवारी मून सिंह आयुषी सहगल स्वाति सिंह नित्या पांडे पियूष दीक्षित समृद्धि सिंह समृद्धि सिंह रश्मि वर्मा वैष्णवी कश्यपवहीं जूनियर वर्ग में वैष्णवी सिंह भदौरिया शिवानी दीक्षित शांभवी श्रीवास्तव अनुज प्रताप यादव शैलजा तिवारी सिमरन कश्यप प्राची गुप्ता सृष्टि सोनी वैशाली मिश्रा आकांक्षा वर्मा तथा सीनियर वर्ग में वास्तव आकांक्षा गुप्ता योगेंद्र कुमार आयुषी अस्थाना कोमल अग्निहोत्री उमंग रस्तोगी कविता गौतम शंकर कश्यप सौरभ गुप्ता मानसी कश्यप समीक्षा सिंह प्रज्ञा जयसवाल काजल शर्मा रश्मि तिवारी अंकिता त्रिवेदी अनुपम वंश कैथवास प्रतिभाग किया ।
                   आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने बताया कि हरदोई मेला 2018 को लेकर लोगों में काफी उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है । जनपद की प्रतिभाएं हरदोई मेला मंच पर अपना हुनर दिखाएंगी।कार्यक्रम का संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। संयोजन का दायित्व गौरव शुक्ला ने निभाया। डांस संयोजक अवनीश गुप्ता, सफी खान ने सहयोग किया। कार्यक्रम में अखिलेश गुप्ता, नवल किशोर, आशु गुप्ता, शरद पांडेय, सुनील मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, राकेश पांडेय, अजय श्रीवास्तव, मनीष कुमार, स्वप्निल, आयुषी रस्तोगी, ज्योति हंस, प्रियांशी शुक्ला, अर्चना गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।