पीआरडी जवान बोले डीएम का आदेश नहीं मानते जिला युवा कल्याण अधिकारी

                हरदोई– ट्रैफिक यातायात और अन्य जगहों पर अपनी आमद कराने को लालायित पीआरडी जवानों ने जिला युवा कल्याण अधिकारी पर जिलाधिकारी का आदेश न माने जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया । उनका कहना था कि जिलाधिकारी ने पीआरडी जवानों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाने का आदेश जारी कर दिया था पर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने डीएम का आदेश ना मानते हुए अपने चहेते और गिने-चुने पीआरडी जवानों को ही लगातार ड्यूटी पर लगा रखा है । जिससे बाकी के जवान बेरोजगारी भुगतने पर विवश है ।
              उन्होंने जिलाधिकारी  प्रतिनिधि को शिकायती पत्र देकर रोस्टर के हिसाब से बदलकर ड्यूटी लगाई जाने की मांग की । इस मौके पर मनोहर लाल राम सागर सत्यपाल संतोष कुमार सिंह श्री राम चंद्र पाल गिरजा शंकर कमलेश कुमार मुनेंद्र पाल सुरेश वर्मा सर्वेश कुमार चेतराम दुशासन देवेंद्र तिवारी राजेंद्र सिंह मुबारक हुसैन शौकत अली सुरेश कुमार राम कुमार सहित तमाम पीआरडी जवान मौजूद रहे।