पुश्तैनी जमीन पर आम रास्ता निकालने से पीड़ित अनशन पर

            हरदोई- पुश्तैनी जमीन गांव का आम रास्ता जबरिया निकाले जाने और संबंधित थाने पर शिकायत ना सुने जाने का विरोध करते हुए पीड़ित एसपी को  प्रार्थना पत्र देकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया ।
            थाना पिहानी की ग्राम सभा ह्ननपसि गवां निवासी डोरी लाल पुत्र छुटकू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर के बताया उसका मकान गाटा संख्या 246 में बना हुआ है जो कि उसका पुश्तैनी मकान इस मकान की सहन के आगे उसी की जमीन है जिस पर गांव के दीन दयाल स्वामी दयाल छोटे हरि शंकर जबरदस्ती आम रास्ता निकालना चाहते हैं मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं उक्त दबंगों की शिकायत जब वह थाना यानी पर करने गया तो वहां पुलिस वालों ने उनकी शिकायत नहीं लिखी विवश होकर उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया और मौका ए निरीक्षण करने की मांग की।