हरदोई मेला में कवि सम्मेलन 25 को

जी टेन ग्रुप द्वारा शहर के गाँधी मैदान में चल रहे हरदोई मेला में 25 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें देश के ख्यातिलब्ध रचनाकार काव्यपाठ करेंगे।

संयोजक अजीत शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि  यश भारती सम्मान से सम्मानित व्यंग्यकार डा0 सर्वेश अस्थाना, ओज कवि प्रख्यात मिश्र, योगेश चौहान, गीतकार सौरभ पांडेय, रायबरेली से हास्यकवि जमुना प्रसाद पांडेय ‘अबोध’, संचालक नीरज पांडेय, हाथरस से श्रृंगार की कवयित्री रुबिया खान काव्य पाठ करेंगी।