शटर तोड़ कर दो सर्राफ़ा दुकानों से चोरी, पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया

          टड़ियावां- क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही व सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद है जिसके चलते चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
           हरिहरपुर में हुई चोरी में क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह राठौर ने मौके पर पहुँचकर घटना का जायजा लिया।वहीं दूकान दार अखिलेश कुमार पुत्र श्यामचन्द्र निवासी नयागांव भैसरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा दूकान का शटर तोड़ कर लगभग 300 ग्राम चांदी व 20 हजार रुपए नकद एवं पड़ोसी मुकेश रस्तोगी की दूकान से 100 ग्राम चाँदी व 5000 रुपए  चुरा ले गए।पुलिस ने अज्ञात में चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।