हरदोई- पचदेवरा पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हुए है जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।घायल बदमाश को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
पचदेवरा थाना के इंचार्ज जीतेन्द्र मोहन सरोज को मुखबिर से सूचना मिली कि पचदेवरा इलाके के पाली मार्ग पर रमापुर नहर पुलिया के पास कुछ बदमाश मौजूद है।सूचना पर पचदेवरा इंस्पेक्टर पाली इंस्पेक्टर गोपाल नारायन सिंह के साथ घेराबन्दी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस के द्वारा की गई जवाबी कार्यवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया।
गोली से घायल बदमाश को छोड़कर उसके दो अन्य साथी भाग निकले।घायल बदमाश को इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया।घायल बदमाश का नाम महाजन कश्यप पुत्र मंगल कश्यप निवासी वीरमपुर पचदेवरा निकला।इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था और यह काफी समय से गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहा था।बदमाश के पास से चोरी की एक बाइक एक तमंचा 3 कारतूस व खोखा बरामद किया गया है।