हरदोई- अरवल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या जानलेवा हमला जैसे मामलों के अपराधी और काफी समय से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 50-50 हजार के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया जिले में उनके निर्देशन में पुरस्कार घोषित अपराधियों व शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अरवल पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विषेन व सीओ हरपालपुर ममता कुरील के कुशल पर्यवेक्षण में इन दोनों 50-50 हजार के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक अरवल बृजेश कुमार सिंह ने सफलता पाई है।
एसपी ने बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के टिलिया घटवासा रोड पर एक मंदिर के पास मुखबिर से मिली सूचना के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है।एसपी ने बताया कि दोनों के नाम मुखराम पुत्र नंदलाल व जगराम पुत्र रामस्वरूप निवासी बनामाऊ थाना अरवल बताये।एसपी ने बताया कि इनके विरुद्ध हत्या जानलेवा हमला बलवा जैसे कई मामले दर्ज है और यह दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे।दोनों को जेल भेजा जा रहा है।