संयुक्त समिति की उप समिति करेगी विभिन्न विभागों का स्थलीय निरीक्षण

             प्रभारी अधिकारी (वीआईपी) नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति वर्ष 2017-18 की उप समिति के सदस्य 06 दिसम्बर 2018 को अपरान्ह 12.30 बजे हरदोई आगमन करेंगे, तथा तत्पश्चात बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग, विकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, गृह विभाग तथा राजस्व विभाग का स्थलीय निरीक्षण एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ जिला कारागार का निरीक्षण करेंगे। उन्होने बताया है कि यह उप समिति रात्रि विश्राम करेंगे। 07 दिसम्बर 2018 को समिति की बैठक के उपरान्त 08.15 बजे सीतापुर हेतु प्रस्थान करेंगे।