जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के निर्धन एवं असहाय दिव्यांग व्यक्तियों की दिव्यांगता निवारण हेतु शल्य चिकित्सा के माध्यम से दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के सतत् प्रयास के अन्तर्गत जनपद के ऐसे दिव्यांग बच्चे जो पोलियो ग्रस्त है (जिनकी आयु 8 वर्ष से 18 वर्ष के मध्य हो) तथा वह हाथ पैर टेढ़े व कमजोर होने के कारण चल फिर नहीँ सकते, उनकी शल्य चिकित्सा (करेक्टिव सर्जरी) कराने हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय डिपार्टमेन्ट आफ फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहेबिलीटेशन लखनऊ में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक दिव्यांगजन शिविर में जाने हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
Related Articles
सरकार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार है
March 22, 2018
0
कलाम इन्नोवेशन इन गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किए गए डीएम पुलकित खरे
January 23, 2018
0
बीजेपी नेता की राइस मिल में छापा, 10 हजार बोरी मिला सरकारी कोटे का चावल
February 16, 2018
0