कछौना (हरदोई)- मिशन 2019 के लिए भाजपा की कमल पद संदेश यात्रा रविवार को ग्राम सभा टिकारी से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम गोठवा, गाजू, फत्तेपुर, बहदिन आदि गांव से निकाली गई। जिसमें सरकार की महत्वपूर्ण योजना उज्ज्वला, सौभाग्य, कृषि ऋण माफी, मातृत्व वंदना योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मिलकर जानकारी ली। गांव में सरकारी योजनाओं के लिए क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से वे रूबरू हुईं। कुछ योजनाओं से ग्रामीण गदगद थे तो वहीं आवारा पशुओं से होने वाली फसल के नुकसान को लेकर गुस्से में थे। वहीं गांव-गांव विद्युतीकरण से ग्रामीण गदगद थे। इस अभियान से सरकार के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अपनी समस्याएं इन पदाधिकारियों को अवगत करा सकें।
Related Articles
183 रन तक भारत ने गंवाए 5 विकेट
January 15, 2018
0
दिव्यांगजन परीक्षण शिविर का आयोजन 07 फरवरी से 06 मार्च तक
February 4, 2018
0
अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने हासिल की जीत, बचाई लाज
January 27, 2018
0