नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत मो. नं. 8733087330 पर अधिक से अधिक मिस्ड काल करायें :- अनिल सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिये है कि शासन द्वारा प्रसारित नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत अपने विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में निर्मित स्वच्छ शौचालयों के प्रयोग एवं उससे होने वाले लाभों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मो0नं0 8733087330 पर अधिक से अधिक मिस्ड काल कराये तथा की कार्यवाही से व प्रतिदिन की गयी मिस्ड काल की सूचना निर्धारित प्रारूप पर पंचायत कार्यालय को उपलब्ध करायें।