शिव विश्व कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने अमर शहीदों को किया याद

         हरदोई- शिव विश्व कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शिव सेवक गुप्त “जय शिव” के नेतृत्व में शहीद उद्यान में एकत्र होकर अमर शहीद काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ,अशफाक उल्ला खा,ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लहरी का पावन 91 बलिदान दिवस शहीद उद्यान में शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम एवं भारत माता के गगनभेदी जयघोष के साथ राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के साथ क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया तथा जिला प्रशासन से मांग की गई कि शहीद उद्यान में उक्त अमर शहीदों की मूर्ति की स्थापना की जाए। 
       शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शिव सेवक गुप्त “जय सिंह” ने कहा कि क्रांति शिरोमणि अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खा, ठाकुर रोशन सिंह ,राजेंद्र , सहित 20 अन्य क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त 1925 को काकोरी में अंग्रेजी साम्राज्य का खजाना लूटकर सशस्त्र क्रान्ति का आगाज किया था जिसके चलते भारत के युवाओं में देश पर मर मिटने की नई उर्जा एवं जज्बा पैदाकर अतुलनीय कार्य किया श्री गुप्त ने कहा कि उक्त क्रांतिकारियों का त्याग ,वीरता ,बलिदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता ।
      उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह एडवोकेट ने भी क्रांतिकारियों के बारे में बताया कि मरते बिस्मिल,अशफाक, रोशन ,लहरी अंग्रेजी अत्याचार से होंगे पैदा सैकड़ों उनकी रुधिर की धार से पंक्ति सुना कर उर्जा भर दी।इस अवसर पर अमित सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह यादव, सभासद अजय शर्मा दीपू, सुरेंद्र यादव, रूप नारायण, अरविंद सिंह सिसोदिया,  रामजी मिश्रा ,अभिषेक गुप्ता, शिवम पाल ,अर्चना व आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।