राज्य कौशलोन्नयन दिवस एवं मिशन स्थापना सप्ताह समारोह 2018 का आयोजन 15 से 21 दिसम्बर तक, रैली का शुभारम्भ 21 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे

जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई ने बताया है कि 21 दिसम्बर को मिशन स्थापना दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्रो एवं जनपद स्तर पर रैली का आयोजन किया जायेगा।

उन्होने बताया कि 15 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक राज्य कौशलोन्नयन दिवस एवं मिशन स्थापना सप्ताह समारोह 2018 के आयोजन एवं विभिन्न गतिविधियों को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस सम्बन्ध में जनपद स्तर पर रैली का शुभारम्भ 21 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से सोल्जर बोर्ड चैराहा एवं सिनेमा चैराहा होते हुए राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में रैली का समापन किया जायेगा। इस रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा, इस रैली में आईसेक्ट/अम्बिका शिक्षा समाज कल्याण समिति/राजकीय आई0टी0आई0/ पाॅलीटेक्निक सहित 250 प्रशिक्षार्थी सम्मिलित होंगे।