कछौना (हरदोई)- शुक्रवार को विधानसभा बालामऊ के अंतर्गत कछौना मंडल की भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र (नीरज) के अनुमोदन के बाद जिला कार्यालय से कछौना मंडल की सूची जारी कर दी गई। जिसमें पंद्रह सदस्यीय कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष सहित चार उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, चार मंत्री एवं पांच सदस्य शामिल हैं। मंडल अध्यक्ष के पद पर कछौना (बर्राघूमन) निवासी भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी मयंक सिंह को नियुक्त किया गया है। आदित्य गुप्ता, कृष्ण कुमार गौतम, नृपेंद्र सिंह, राहुल सिंह सौरभ को मंडल उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। सुभाष कुशवाहा को महामंत्री व सलिल दीक्षित, संजय मिश्रा, देवेंद्र कुमार वर्मा, दीपक सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साथ अंकित शुक्ला, शशांक अवस्थी, शीलू सैनी, कपिल वर्मा, शौर्य गुप्ता केतन को कार्यकारणी में सदस्य बनाया गया है।
भाजयुमो के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने संवाददाता से विशेष बातचीत में बताया कि वह युवा मोर्चा को अपना संपूर्ण सहयोग देकर मंडल के सभी सेक्टर के बूथों पर युवा मोर्चा की इकाई का विस्तार करते हुए मजबूती प्रदान करेंगे।
मयंक सिंह के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बनने पर मुख्य मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश अस्थाना, महामंत्री अनूप दीक्षित, नवीन पटेल, संयोजक एस.बी.सिंह सेंगऱ, शिवम मिश्रा आदि पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह को उनके मोबाइल नंबर 9919649549 पर बधाई दी जा सकती है।