सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती

कछौना (हरदोई): देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती विधानसभा कार्यालय भाजपा, समस्त बूथों व सेक्टरों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।

मंगलवार को कछौना में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन दी। मंडल अध्यक्ष ब्रम्ह कुमार सिंह ने कहा कि अटल का चरित्र उत्तम था। उनके विरोधी भी उनकी तारीफ करते थे। वह 16 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह गए। परंतु वह हम सबके जेहन में सदैव रहेंगे। पूर्व जिला महामंत्री डॉ सुशील गुप्ता ने बताया कि वह एक प्रखर पत्रकार भी थे। वह स्वयं सेवक, पत्रकार व कवि जनप्रिय नेता के रूप में सबके दिलों में जीवित रहेंगे। युवा नेता शिवम मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन के किरदार को बेहतर तरीके से जिया। जिससे हम सब को सदैव प्रेरणा मिलती है। मंडल महामंत्री अनूप दीक्षित ने बताया कि उनके कर्म व धर्म में दोहरा पन नहीं था। कछौना के समस्त भूतों व सेक्टरों पर अटल जी का जन्म दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी संजय सिंह, लालता सिंह, प्रेम कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रामेंद्र शुक्ला, सुखबीर सिंह सेंगर, कृष्ण कुमार, सत्य प्रकाश अस्थाना, डॉ आशीष गुप्ता, राहुल मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर जयंती को धूमधाम से मनायी।