यू. जे. इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे पर आयोजित हुआ बाल मेला

यू. जे. इंटरनेशनल स्कूल कछौना में क्रिसमस पर्व के पावन अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा बालमेला का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ तहसील संडीला के एस. डी. एम. श्री उदयभान सिंह जी के द्वारा किया गया । मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के भी स्टॉल भी लगाए गये, जिसमें प्रत्येक कक्षा के बच्चों ने अपने अपने कक्षा अध्यापक के संरक्षण में स्टॉलों को लगा कर अभिभावकों की वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरमान भारद्वाज द्वारा किया गया और जिसका संयोजन विद्यालय के निदेशक श्री शिवम गुप्ता ने किया। इस अवसर पे विद्यालय के चेयरमैन श्री जगदीश गुप्ता जी और विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती उमा गुप्ता जी ने इस बाल मेले को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए समस्त स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा के इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और वे भविष्य में और भी नए नए कार्यों को करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं इस संवाद के साथ ही उन्होंने विद्यालय में आये सभी आगंतुकों का भी आभार व्यक्त किया ।