हरदोई- लोनार कोतवाली क्षेत्र से 15 साल से फरार 20 हजार के सजायाफ्ता अपराधी को शहर कोतवाली व लोनार पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजा है।
कोतवाली लोनार क्षेत्र के झौआना निवासी प्रतिपाल पुत्र बचान को शहर कोतवाली व लोनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बावन नहर पुल के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब वह एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन व एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विषेन व सीओ हरपालपुर के पर्यवेक्षण में इनामी पकड़ो अभियान के तहत गश्त कर रहे थे।
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी त्रिगुण विषेन ने बताया कि इसके ऊपर लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व दुराचार का मुकदमा पंजीकृत हुआ था।इस मामले में शामिल राजबीर, नन्हे बेचेलाल व प्रतिपाल को 2008 में न्यायालय ने सजा सुनाई थी। तीनों जेल चले गए थे लेकिन प्रतिपाल फरार चल रहा था। एएसपी ने बताया कि इसके ऊपर ₹20 हजार का इनाम था इसे जेल भेजा गया है।