दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाया, जिला अस्पताल में जूझ रही जिंदगी और मौत के बीच

              हरदोई के बिलग्राम कोतवाली के एक गाँव मे विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म करने तथा उसको मिट्टी का तेल डालकर जलाने का मामला सुर्खियों में आया है।मामले में पति की तहरीर पर तीन सगे भाइयो व उनके पिता पर बिलग्राम कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है।महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
              यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली बिलग्राम इलाके में महिला के मायके में हुई है।दअरसल महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।महिला अपने परिजनों के साथ ससुराल में रहती है।पीड़ित महिला ने बताया कि उसके गांव बेहटा बुजुगॅ से विनोद उसके गांव महसोनामऊ  आये थे और उसको यह कहकर साथ ले गये कि गांव मे उसके पिता की तबियत खराब है वह उसको घर छोंड़ देंगे।आरोप है कि मायके न ले जाकर महिला को अपने घर पर रख लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।मामला जग जाहिर न हो इसके लिए उसके ऊपर तेल डालकर जला दिया गया।
               इस मामले में महिला के पति ने विनोद , प्रमोद , रिंकू तीनो सगे भाइयों सहित उनके पिता छोटे लाल के विरूद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी है।पति की शिकायत थी कि चारो ने मिलकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कमॅ किया और विरोध करने पर जला दिया । जिसके बाद चारो पर दुष्कमॅ करने तथा आग लगाकर जलाने का मुकदमा दजॅ कर लिया गया है।महिला जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।