रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- गुरुवार को पाली नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन ने अपना 18 वां वार्षिकोत्सव मनाया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा ‘सौरभ’ व सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय रहे। विद्यालय प्रबंधक मायाप्रकाश अवस्थी, आलोक अवस्थी, अनुराग अवस्थी, सुबोध गुप्ता, अनुपम अग्निहोत्री द्वारा अथितियों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ववलन के साथ हुई । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों के कार्यक्रमों को देख लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गये। कार्यक्रमों के दौरान नाटक ‘दीपदान’ बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसका मंचन देख लोंगो की आँखों से आँसू निकल पड़े, वहीं छोटे बच्चों के प्रस्तुत किये गए नृत्य को लोगो ने जमकर सराहा।
इस अवसर पर जिलामंत्री विपिन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अक्षत पांडेय, रामू अग्निहोत्री , आलोक शुक्ला, रजनीश त्रिपाठी, राजेश मिश्र, श्यामनाथ बाजपेई, दारा सिंह प्रधान भगवंतपुर, शिवम तिवारी, आशुतोष मिश्र, रिंकू बाजपेई, सूरज शुक्ल, दिलीप दीक्षित, सुनील शुक्ल, विशाल बाजपेयी, संदीप त्रिवेदी, आकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, अतुल बाजपेई आदि के साथ साथ नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।