काव्यगोष्ठी में कवियों ने बांधा समां

रामू बाजपेयी


पाली(हरदोई)-शनिवार शाम नगर में सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कॉलेज के समीप स्थित मैरिज हाल में आयोजित काव्यगोष्ठी सकुशल सम्पन्न हो गयी। जिसमें कई जनपदों से कवियों ने आकर अपनी अपनी कविताओं से दर्शकों का दिल जीत लिया । बारात घर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व चैयरमैन कमलाकांत बाजपेयी ने माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की। उसके उपरांत
श्री बाजपेयी ने सभी कवियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

मंच का संचालन श्रवण मिश्रा’राही’ ने किया । कवितापाठ के क्रम में सर्वप्रथम पवन कश्यप से मां शारदे की वंदना से की जिसे सुनकर वहाँ पर उपस्थित श्रोता भक्ती में डूब गए।
उसके उपरांत ओम शर्मा, आकाश, चन्द्रपाल सिंह चन्द्र,
नीतीश भारद्वाज व शोभित तोमर आदि कवियों ने बारी-बारी से कविताओं का पाठ किया । कोई कवि पाकिस्तान पर वर्षा तो किसी ने नेताओं को लपेटा तो वहीं किसी ने धारा 370 पर वार किया तो किसी ने श्रंगार रस से दर्शकों को आनन्दित किया।

इस अवसर पर रामनरेश सिंह चौहान, कुवँरबहादुर मिश्र,अनमोल बाजपेयी, अनुज मिश्रा, गिरीश दीक्षित, पंकज मिश्रा, शिवम तिवारी,अनुराग त्रिवेदी,आशुतोष मिश्रा, अमित अग्निहोत्री आदि के साथ साथ सैकडों लोग मौजूद रहे।