ट्रैक्टर से पलटने से एक युवक की दबकर मौत, एक घायल

हरदोई- अरवल थाना क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में खेतों से घर आ रहे ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार एक युवक की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।        

जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी अकील का पुत्र शकील (25) अपने ननिहाल मूर्वा शाहबुद्दीनपुर गांव में अपने मामा के यहां काफी समय से रह रहा था।बताया जाता है कि उसका मानसिक संतुलन कुछ ठीक नही था।बीते रविवार को वह अपने मामा अयूब के लड़के के साथ ट्रैक्टर से खेतों पर काम करके वापस घर आ रहा था।रास्ते मे कच्ची रास्ते पर ट्रैक्टर पलट गया जिसमें दबकर शकील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।तथा अयूब का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे समीपवर्ती जनपद फर्रुखाबाद के किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।