शिव यादव-
हरदोई- बीते दिन कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय जागृत युवा संघ के तत्वावधान में बिलग्राम चुंगी पर राष्ट्रीय संयोजक केशव मोहन मिश्र के निर्देशानुसार पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संघ के दीपेंद्र श्रीवास्तव, उत्तम कुमार, दुर्वेश कुमार, चंदन सिंह, राहुल, भूपेंद्र, अखिल सिंह, रजनीश,पंकज व अंकित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।