हरदोई- शाहबाद पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले चोर गिरोह का खुलासा किया है।यह शातिर गिरोह बड़ी सफाई से टावर से बैटरी चोरी का काम करते थे जिसके चलते उन्होंने लाखों की कीमत वाली बैटरियों की चोरी की थी। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी की है और जेल भेज दिया है।
इन अपराधियों ने हरदोई के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में पुलिस की नाक में दम कर रखा था। बैट्री चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देशन में टीम लगाई गई थी। मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद, राजीव और राजकुमार ने कोतवाली शाहाबाद के मोहल्ला मौलागंज से मोबाइल टावर से बैटरी की चोरी की थी जिन्हें पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद बरामद कर लिया है।
एएसपी ने बताया कि अभी इनके 2 साथी फरार है । चोरी की गई बैटरी की कीमत लाखों में थी । पुलिस ने तीन गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से चोरी की गई 6 बैट्री, 1 तमंचा, 2 कारतूस, 1 बाइक, 2 मोबाइल फोन बरामद किये हैं । पुलिस इन्हे जेल भेजनें की कार्यवाही कर रही है।