यज्ञ की अग्नि ऊर्ध्वगामी होती है, जिसे देखने मात्र से ही होता है मनुष्य का उत्थान

हरदोई- हरियावां ब्लाक के पिलवानखेड़ा में महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर यज्ञ के साथ यज्ञशाला का शुभारंभ किया गया। वेद मंत्रों से आहुतियां डालने के बाद डा0 राजेश मिश्र ने कहा कि यज्ञ की अग्नि ऊर्ध्वगामी होती है। जिसे देखने मात्र से ही मनुष्य का उत्थान होता है। इसलिए सभी को नित्य हवन करना चाहिए।          

सार्वजनिक धर्मशाला के निर्माता विजय भाई ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्धि के साथ मनुष्यता आती है। कहा कि यज्ञ से दूर हो जाने के कारण ही आज कहीं भी कोई सुखी नहीं दिखाई देता। इसलिए सुखमय जीवन के जिए नियमित यज्ञ करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए सर्वोदय आश्रम की उर्मिला श्रीवास्तव ने कहा कि सार्वजनिक यज्ञशाला का निर्माण करवाके बेहद पुनीत कार्य किया गया। इस प्रकार की यज्ञशालाओं में छोटे-बड़े सभी बैठकर आहुतियां डालेंगे तो आपस में प्रेम व भाईचारा भी दिखेगा। इस मौके पर रामसनेही द्विवेदी, सुशील मिश्र वीरू, सुरेश कुशवाहा, छोटेलाल, बाबूराम, दिव्या, चचंल, वंदना आदि रहीं।