रामू बाजपेयी-
असलापुर(हरदोई)-लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम असलापुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ 1 जून को हुआ तथा 9 जून तक चलेगी।
कथा के सप्तम दिवस पर कथा व्यास अनूप ठाकुर महाराज ने बताया कि राम से बढ़कर भी भगवान श्री रामचन्द्र जी का नाम है राम नाम की बड़ाई कहां तक कहीं जाये क्योंकि राम नाम के गुणों का वर्णन करना असम्भव है।
उन्होंने आगे कहा कि राम नाम का स्मरण करके व्यक्ति भवसागर से पार हो सकता है। राम नाम ने दुनिया ने लाखों का उद्धार किया है। राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने आगे कहा कि राम नाम के प्रताप से ही हनुमान जी दुनिया मे पूजे जाते है ।