सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़ प्रसपा का थामा दामन

हरदोई- सण्डीला में सपा बसपा के कई कार्यकर्ताओ ने शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। स्थानीय काशीराम कालोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रसपा नगर अध्यक्ष अताउर्रहमान ने सभी को सदस्यता दिलाई। प्रसपा में शामिल होने वालों में शाह आलम, उमेश प्रसाद, विशाल अस्थाना, मो0शुएब, मो0फहीम आदि शामिल हैं। यह जानकारी प्रसपा नगर अध्यक्ष ने दी।