हरदोई- रेलवे स्टेशन मसीत के पास प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा पाया गया। जीआरपी के मुताबिक उसकी ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई है । मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। मृतक क्रीम कलर की फुल शर्ट व हाफ स्वेटर पहने है । दोनों पैरों में काले रंग की चप्पलें हैं। पुलिस की ओर से कहा गया की जो भी इस व्यक्ति को जानता या पहचानता है वह फोन नंबर 9454 4044 27 पिहानी थाना जीआरपी हरदोई व मोबाइल नंबर 790 580 9739 उपनिरीक्षक सिंह थाना जीआरपी हरदोई पर संपर्क कर जानकारी दे सकता है ।