अझुवा/कौशांबी :
6 मई 2019 को लोकसभा कौशांबी के संसदीय चुनाव मे अझुवा के वार्ड नं. 6 कृष्णा नगर निवासिनी जिले की सबसे बुजुर्ग महिला सन् 1905 मे जन्मीं 114 वर्षीय श्रीमती सुबिहिती देवी ने आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वितीय अझुवा के बूथ संख्या 170 मे मतदान किया। सबसे बुजुर्ग महिला के मतदान करने पर उन्हे फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
अरविंद केसरवानी/आशीष चक, पत्रकार/अझुवा