अझुवा/कौशांबी– अझुवा निवासी माफिया जे.सी.बी. मशीन का मालिक है जो क्षेत्र मे अपनी एवं किराए पर कई और जे.सी.बी. मशीने चलवाकर सरकारी जमीनों ऊसर-बंजर आदि से मिट्टी निकालकर बिना एक पैसे की रायल्टी विभाग को जमा किए अवैध रूप से मिट्टी बेचने का धंधा करता है । जिससे खनन विभाग को महीने मे अच्छी खासी चपत भी लग रही है। दिन-रात इसकी मशीने अझुवा एवं आस-पास के क्षेत्रों मे अवैध रुप से मिट्टी की खुदाई मे लगी रहती हैं लेकिन खनन अधिकारियों की मिलीभगत कहें या उदासीनता कि मिट्टी चोरी के इस अवैध करोबार पर कोई नियंत्रण ही नही जिससे बेखौफ यह धंधा चरम पर रातों-दिन चल रहा है और सरकार को लाखों रुपये की राजस्व की हानि हो रही है।-
इतना ही नही मिट्टी का काला करोबार करने वाले इतने मनबढ़ हो चले हैं कि रात के अंधेरे मे बिना इजाजत भू-स्वामियों की भूमिधरी से जे.सी.बी. लगाकर मिट्टी खोद ले रहे हैं जिससे क्षेत्र के किसानों मे भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जिले के जिम्मेदार आला-अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है ताकि अवैध मिट्टी खनन के इस काले कारोबार पर रोक लगाई जा सके।
*अरविंद केसरवानी*
*पत्रकार/अझुवा*