कवि सौरभ कुमार ठाकुर (बाल कवि/लेखक), मुजफ्फरपुर, बिहार मो0- 8800416537
हक के लिए आवाज उठाओ तो सही,

आवाज में हमारे वजनदारी चाहिए ।
देश हमारा प्यारा, श्रेष्ठ और सच्चा है,
बस देशवासियों में भी ईमानदारी चाहिए ।
भ्रष्टाचार अभी चरम सीमा पर है,
बस हमें सच्चे अधिकारी चाहिए ।
आरोपियों को कड़ी-से-कड़ी सजा मिले,
जल्द-से-जल्द हमारी माँग पूरी चाहिए ।
आरोपियों को सजा दे सकें हम,
हमें भी ये जिम्मेदारी चाहिए ।
सारे-के-सारे देशवासी एकजुट हो,
अब नहीं हमें वो गद्दारी चाहिए ।
हम किस तरह सुरक्षित रह सकते हैं,
इस बात की हमें समझदारी चाहिए ।
अपराधों को खत्म करते हुए,
भारत माता हमें अब प्यारी चाहिए ।