रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)-मंगलवार को नगर में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने बाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।
स्टेट बैंक पाली के शाखा प्रबंधक अमित कुमार खन्ना ने मेधावी छात्र छात्राओं को बैग व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन से नगर में प्रथम व जनपद में सातवाँ स्थान प्राप्त करने बाली अंजली मिश्रा व इसी विद्यालय की शिवांगी पांडेय तथा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज से अदिति बाजपेयी व श्रद्धा तिवारी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित कुमार खन्ना ने कहा कि ये कार्यक्रम बैंक की तरफ से हर जगह चलाया जा रहा है इसके माध्यम से हमारे आसपास छिपे हुए प्रतिभाओं को तलाशने के अवसर प्राप्त होता है ।
श्री खन्ना ने आगे कहा कि हमे इस तरीके का कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए इससे ऐसे कार्यक्रम बच्चों को उत्साहित करने का काम करते हैं
इस अवसर पर श्याम किशोर मिश्रा, प्रकाश वीर,अजय कुमार,दिलीप दीक्षित,राहुल मिश्रा, दिव्यांशु मिश्रा, ललित अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।